Looking For Anything Specific?

ads header

राष्टीय संत श्री दुर्बल नाथ मन्दिर अम्बिका इनकलेव निहाल विहार से शोभा यात्रा निकाली गई

 


दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) । झगझुलनी ग्यारस के पावन अवसर पर संत दुर्बलनाथ जी के 165 वें जन्मोत्सव 22 सितंबर को देशभर में धूमधाम से मनाया गया। दिल्ली, आगरा, मेरठ सहित अनेक स्थानों पर भव्य शोभायात्राएं, झांकियां, भंडारे एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किये गए ।

पश्चिमी दिल्ली स्थित अम्बिका एन्क्लेव निहाल विहार के राष्टीय संत श्री दुर्बल नाथ मन्दिर से भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई, जिसमे हजारों लोगों ने भाग लिया। दोपहर में 1 बजे देशी घी का भंडारा हुआ। सुबह से ही निहाल विहार मंदिर पर उत्सव का माहौल था।


राष्ट्रीय संत श्री दुर्बल नाथ महाराज की शोभा यात्रा में सामाजिक संगठनों के पदाधिकारीगण, धार्मिक संस्थाओ के प्रतिनिधि व राजनितिक पार्टियों के नेतागण शामिल हुए, सभी ने बाबा के चरणों में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। राष्टीय संत श्री दुर्बल नाथ मन्दिर सेवा समिति के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथियों और खास नागरिकों को पगड़ी बांधकर बैज लगा कर सम्मानित किया।

अम्बिका एन्क्लेव निहाल विहार स्थित राष्टीय संत श्री दुर्बल नाथ मन्दिर से भव्य शोभायात्रा शुरू होकर जवालापुरी के प्रमुख मार्गो से निकाली गई। शोभा यात्रा जब सड़कों से गुजर रही थी तो लोग अपने घरों, दुकानों से बाहर निकलकर यात्रा का स्वागत करने में जुटे हुए थे। रास्ते भर में श्रद्धालुओं ने फूलों की बारिश कर यात्रा का स्वागत किया। झांकियों के साथ महिलायें कलश सर पर लिए चल रही थी, प्रसिद्ध बैंड की धुन पर युवा नाचते दिखे। पूरे रास्ते 'राष्ट्रीय संत दुर्बलनाथ' के जयकारों से माहौल भक्ति से भर गया। भव्य शोभायात्रा में मनमोहक झांकियां लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहीं। युवाओं में इस दौरान खास उत्साह दिखा। यह यात्रा समाज  में एकता और भाईचारे को मजबूत करती है।

Post a Comment

0 Comments